रायपुर
टोल फ्री नंबर पर जवाब- उसे कह दो खुद ढूंढ ले
17-Nov-2023 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवंबर। राजधानी के विधानसभाओं की मतदाता सूची इस बार थोड़ी अजीब है। पश्चिम विधानसभा के रोहिणीपुरम निवासी एक मित्र के घर के अन्य वोटर्स के लिए हमेशा की तरह पास ही मतदान केंद्र है, लेकिन उसी घर के एक वोटर के लिए मतदान केंद्र बाल श्रमिक डशाला चिरहुलडीह दिया गया है। लोकेशन जानने के लिए उन्होंने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया तो छत्तीसगढ़ का टोल फ्री नंबर मिला, जो कि स्वाभाविक तौर पर आज मतदान के दिन व्यस्त मिला। लोकेशन जानने जिला निर्वाचन कार्यालय के 0771-2421812 नंबर पर फोन किया तो उठाने वाले सज्जन ने अपने बाजू बैठे सज्जन से पूछा होगा, जवाब मिला, उसे कह दो खुद ढूंढ ले।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे