रायपुर

मौसम में अवदाब का दबाव लेकिन खुले मौसम में होगा कल मतदान
16-Nov-2023 4:22 PM
मौसम में अवदाब का दबाव लेकिन खुले मौसम में होगा कल मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवंबर।
छत्तीसगढ़ बंगाल की खाड़ी से कोई साढ़े तीन सौ किमी दूर है । खाड़ी में इस समय  एक गहरा अवदाब है। जो बारिश का कारण हो सकता है, लेकिन यहां संभावना कम ही है। कल शुष्क और खुले मौसम में मतदान की पूरी संभावना है।

मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा के मुताबिक यह अवदाब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 16.9 डिग्री उत्तर और 86.8 डिग्री पूर्व में विशाखापट्टनम से पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर 380 किलोमीटर दूर, पारादीप से दक्षिण की ओर 380 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके लगातार उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होते की संभावना है तथा यह बांग्लादेश तट में मंगोल और खेपूपारा के पास 18 नवम्बर को टकराने की संभावना है टकराते हमय इसमें हवा की गति 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रहने की संभावना है। और प्रदेश में कल 17 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है । अधिकतम और न्यूनतम तापमान में  वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।
 


अन्य पोस्ट