रायपुर

जीई रोड पर कार में ब्रांडेड शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार
16-Nov-2023 4:18 PM
जीई रोड पर कार में ब्रांडेड शराब बेच रहा युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 नवंबर।
चौक चौराहों में दूध बेचने वालों की तरह राजधानी के जयस्तंभ चौक के पास मल्टीलेवल पार्किंग के सामने जीई रोड पर सरेराह स्विफ्ट कार में ब्रांडेड शराब बेच रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी तरह से कल शाम ललिता चौक रामसागरपारा में आटो में लोड शराब की बोतलों के साथ ड्राइवर को पकड़ा जा चुका है।

मुखबीर ने सूचना दी थी कि  गोलबाजार इलाके के  मल्टीलेवल पार्किंग के सामने  एक व्यक्ति अपने कार में रखी  शराब  बेच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुखबीर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शंकर दीप उम्र 22 साल पता स्कूलपारा आरवीएच कॉलोनी खमतराई निवासी बताया। और उसकी कार में रखी 2 सफेद प्लास्टिक की बोरियों की तलाशी लेने पर अंग्रेजी बॉम्बे माल्ट व्हिस्की शराब मिली। इसकी न तो रसीद थी उसके पास , न कोई अन्य कागजात। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कुल 22 लीटर 500 एमएल अंग्रेजी शराब  कीमत 18,750/- रूपए,पुरानी स्विफ्ट कार CG -07-AZ-8970 को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज  किया गया। 

इससे पहले बुधवार शाम आजाद चौक पुलिस  ललिता चौक रामसागर पारा के पास जगदीश मिश्रा को उसके  ऑटो क्रमांक ष्टत्र 04-एलबी-2837 में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखे होने की सूचना पर पकड़ा।

जगदीश मिश्रा  (34 ) मूलत: लालगंज जिला मिर्जापुर उ.प्र. और  हॉल क्रष्ठ्र कालोनी हीरापुर बंगाली होटल के पीछे, थाना कबीरनगर में रहता है। रायपुर का होना बताया। 
उसके आटो की तलाशी लेने पर  30 बोतल मेक्डॉवल नंबर वन अंग्रेजी शराब 22 बल्क लीटर कीमत लगभग 21300/- रूपए जप्त कर  धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट