रायपुर

पुलिस का राजधानी में फ्लैग मार्च, 20 घंटे में दूसरी बार
15-Nov-2023 6:50 PM
पुलिस का राजधानी में फ्लैग मार्च, 20 घंटे में दूसरी बार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 नवंबर। शुक्रवार को मतदान से पहले चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावे के साथ पुलिस ने बीते 20 घंटे में दूसरी बार बुधवार दोपहर फ्लैग मार्च किया।

 राजधानी पुलिस के सभी एएसपी, सीएसपी, डीएसपी और  थाना प्रभारियों ने अपने अपने जवानों के साथथाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी रहे।रायपुर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के अलग - अलग 03 दर्जन से अधिक स्थानों में एफ.एस.टी., एस.एस.टी. सहित पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा फिक्स/नाकेबंदी पाईंट लगाकर समस्त प्रकार के वाहनों की भी जांच कर रही है।इस दौरान अवैध रूप से शराब परिवहन, नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात सहित चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री व संदिग्ध वस्तुओं की लगातार सघन चेकिंग की जा रहीं है । रेलवे स्टेषन एवं बस स्टैण्ड में भी चेकिंग जारी है।


अन्य पोस्ट