रायपुर

अमलीडीह में हत्या, आधा दर्जन गिरफ्तार
15-Nov-2023 6:45 PM
अमलीडीह में हत्या, आधा दर्जन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 नवंबर। पुरानी रंजिश को लेकर अम्लीडीह में हत्या करने वाले  छह लोगो ने अमलीडीह के  महात्मा गांधी नगर के पीछे स्थित बड़ा मैदान में कैंची, चाकू, पत्थर व डण्डा से मारकर हत्या की थी।

जनता क्वाटर न्यू राजेन्द्र नगर में नेहा मिश्रा  में अपने परिवार के साथ रहती है। वह   खाना बनाने( कुकरी) का काम करती है। सोमवार  को उसका पुत्र आकाश मिश्रा रात्रि लगभग 11.30 बजे घर से अपने दोस्त आकाश सागर के साथ फटाका फोडऩे के लिये निकला था। और रात 1 बजे तक घर वापस नहीं आया था। वे लोग गौरी-गौरा पूजा देखने महात्मा गांधी नगर तरफ गये थे। जहां पर रात्रि करीबन 12.20 बजे अमर दास नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ वहां पर आया तथा आकाश मिश्रा को देखकर पुरानी रंजिश के चलते आकाश से विवाद करने लगा।  तभी आकाश मिश्रा के शरीर पर किसी धारदार वस्तु से वार करते हुए पास ही पड़े बड़े से पत्थर से आकाश मिश्रा के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और तथा स्कार्पियो वाहन में तोडफोड़ किया।  इस रिपोर्ट पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर  पुलिस ने धारा 323, 302, 427, 34 के तहत अमरदास चतुर्वेदी उर्फ अमर, दीपेश पाल उर्फ मोनू, प्रमोद साहू उर्फ मोदू  के साथ 3 नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनसे चाकू, कैंची, पत्थर एवं डण्डा जप्त  किया।


अन्य पोस्ट