रायपुर

टाउन हॉल में बनाए गए सुविधा केंद्र में पोस्टल बैलेट से हो रहा मतदान
15-Nov-2023 2:41 PM
टाउन हॉल में बनाए गए सुविधा केंद्र में पोस्टल बैलेट से हो रहा मतदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर।
जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान के लिए राजधानी के कलेक्टोरेट परिसर के टाउन हॉल में विशेष सुविधा केंद्र बनाए गए है। आज इन केंद्रों में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया गया। यह सुविधा 15 और 16 नवंबर को भी रहेगी। इसका समय प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। जिले के मतदाता जो जिले में या जिले के बाहर विभिन्न निर्वाचन कार्य जैसे मतदान दल, माइक्रो आब्जर्वर, ड्राइवर ,क्लीनर एफएसटी जैसे कार्यों में सलग्न है। वे अपना यहां डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते है।

निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनके द्वारा डाक मतपत्र के लिए प्रारूप - 12 में आवेदन प्रस्तुत किया गया है और उनके द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान नहीं किया गया है, वे इन सुविधा केन्द्र में मतदान कर सकेंगे। रायपुर, बलौदाबाजार के आठ  विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों के लिए यह सुविधा है।


अन्य पोस्ट