रायपुर

बहन से प्रेम करने से रोकने वाले भाई की प्रेमी ने की हत्या
15-Nov-2023 2:37 PM
बहन से प्रेम करने से रोकने वाले भाई की प्रेमी ने की हत्या

मृतक मुस्कान रात्रे का जेठ था, करता था नशे का कारोबार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 नवंबर।
प्रेम प्रसंग को लेकर नशे का कारोबार करने वाले कबीर नगर के युवक शिवा यदु की प्रेमी ने अपने पिता व नाबालिग भाई के साथ मिलकर हत्या कर दी। प्राणघातक हमले में गंभीर रूप से घायल शिवा की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने तीनों को  गिरफ्तार कर लिया है।

साहू पारा साहू भवन के पास हीरापुर निवासी अजय यदु ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  11 नवंबर की रात  10.00 बजे उसका छोटा भाई शिवा यदु, मां उषा यदु व बहन खुशी यदु घर के बाहर दीपावली होने से दीए  जला रहे थे। तभी नशे में राहुल यादव आकर  गाली गलौज करने लगा।  यदु के  मना करने पर न मानकर धक्का मुक्की करते हुए राहुल यादव ने अपने पिता गज्जू यादव और भाई को फोन करके बुलाया तथा तीनों मिलकर शिवा के भाई एवं मां के साथ मारपीट करने लगे।  अपने पास रखे किसी धारदार हथियार से  शिवा यदु के दाहिने हाथ पर वार कर भाग गये। अजय ने शिवा को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया । इस रिपोर्ट पर  कबीर नगर पुलिस ने  धारा 294, 324, 506, 34   का अपराध दर्ज किया। एम्स में  उपचार के दौरान बुधवार सुबह शिवा यदु की मौत  हो गई । पुलिस ने धारा 302 भी जोड़ा है। 

पुलिस ने अजय, उसकी माता एवं बहन से विस्तृत पूछताछ कर गजेंद्र उर्फ गज्जू यादव पिता पुरुषोत्तम यदु (40 ) निवासी यादव पारा हीरापुर वार्ड- 1 राहुल यदु उर्फ लोकेश यादव पिता गजेंद्र यदु  (18) वर्ष निवासी हीरापुर नदी चौक के पास,उसका नाबालिग भाई। और तीनों ने हमला स्वीकारा।  तीनों  से हमले में इस्तेमाल चाकू जप्त कर लिया है । बताया जा रहा राहुल यादव का मृतक शिवा यदु की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। जो शिवा  को पसंद नही था। 11 को   राहुल  एवं शिवा  के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर राहुल ने  अपने पिता एवं भाई के साथ  मिलकर शिवा  से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। 

मृतक शिवा यदु नशे का कारोबार करने वाली लेडी डॉन मुस्कान रात्रे के पति प्रिंस का बड़ा भाई है। कबीर नगर थाना पुलिस  मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के बाद आज  पूर्वान्ह उसके परिजन और दोस्तों ने कबीर नगर थाना पहुंच कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि हत्या के बाद आरोपियों पर धारा 302 नहीं जोड़ा गया। 

इधर पुरानी बस्ती में भी हत्या

पुरानी बस्ती के तिरंगा चौक में 17 साल के लडक़े की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक डबरीपारा पुरानी बस्ती इलाके का निवासी यह मामला भी हत्या का है। बीती रात कैंची मारकर उसे घायल किया गया था। जहां इलाज के दौरान एम्स  अस्पताल में मौत हो गई। पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार रंजिश के चलते नाबालिग की हत्या की गई है। मुख्य आरोपी शुभांग यादव समेत 2 आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। 
 


अन्य पोस्ट