रायपुर
रमेश मोदी का निधन
14-Nov-2023 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 नवंबर। थोक कपड़ा व्यापारी संघ पंडरी के पूर्व अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और समाजसेवी रमेश भाई मोदी का दोपहर 12: 30 बजे मुंबई में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। वे आकाश, प्रकाश मोदी के पिता तथा तरल और सरल मोदी के चाचा थे। उनका पार्थिव शरीर कल मुंबई से आने के बाद अंतिम संस्कार का स्थान और समय तय होगा। स्व. रमेश मोदी महेन्द्र कंपनी, आकाटैक्स जैसे कपड़ा फर्मों के संचालक रहे। उनके निधन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। स्व. मोदी को इलाज के लिए मुंबई अस्पताल में एडमिट श्री बैस ने मुलाक भी की थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे