रायपुर
दीवाली पर वी फार नेशन ने बांटे 1 लाख मुफ्त दीए
11-Nov-2023 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 नवम्बर। वी फार नेशन संस्था के द्वारा पुरानी बस्ती में नि: शुल्क 1 लाख दीए वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुरानी बस्ती नगर पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के द्वारा किया गया। रायपुर पुलिस के सहयोग से विभिन्न थाना क्षेत्र के सहयोग से एक लाख दीयों का वितरण संस्था के द्वारा किया जायेगा। शुक्रवार को शुरू हुए इस पहल को लेकर रायपुर की जनता ने काफ़ी सराहना की है। और इस पहल का स्वागत किया।
संस्था प्रमुख सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि, संस्था प्रति वर्ष यह कार्यक्रम स्थाई सेवागतिविधी के रूप में मनाएगी। रायपुर पुलिस के अधिकारी वर्ग तथा जवानों ने अपना अमूल्य समय और सहयोग दिया जिसके लिए 2द्ग द्घशह्म् ठ्ठड्डह्लद्बशठ्ठ आभार प्रकट करती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे