रायपुर

कल महावीर निर्वाण दिवस, 18 - 19 दिसम्बर को पशु वध शाला मांस दुकानें बन्द रहेंगी
11-Nov-2023 5:03 PM
कल महावीर निर्वाण दिवस, 18 - 19 दिसम्बर को पशु वध शाला मांस दुकानें बन्द रहेंगी

 रायपुर, 11 नवंबर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार कल 12 नवंबर  महावीर निर्वाण दिवस, 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती, 19 दिसम्बर संत तारण तरण जयंती के अवसर पर निगम क्षेत्र  स्थित पशु वध शाला गृह एवं मांस - मटन बिक्री दुकानें बंद रहेंगी।   किसी भी दुकान में विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त कर दुकानदार के विरूद्ध  कार्यवाही  की जायेगी।  निगम  के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी स्वच्छता निरीक्षक अपने,अपने  क्षेत्र  में लगातार पर्यवेक्षण करेंगे।

 


अन्य पोस्ट