रायपुर

सीएम की सभा के तुरंत बाद भिड़े कांग्रेसी, दो लोगों के सिर में टांके
11-Nov-2023 3:46 PM
सीएम की सभा के तुरंत बाद भिड़े कांग्रेसी, दो लोगों के सिर में टांके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर।
  कल भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के साथ विवाद के बाद शुक्रवार रात सीएम भूपेश के सभा के बाद कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। दर्जनों कोंग्रेसियो को आई चोटे आईं। सीएम की रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रगति नगर पंडरी मे सभा  थी । सभा के तुरंत बाद दो गुटों मे जमकर मारपीट हो गई। इसमें  दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आपस में किसी बात पर भीड़ गए। जिसमें दो का सर फटने की खबर है। इलाके में तीन टीआई के नेतृत्व में पुलिस तैनात कर दी गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया । बताया गया है कि आशीष शिंदे और विधायक  कुलदीप जुनेजा के समर्थक पूर्व पार्षद जसबीर ढिल्लन के लडकों में यह मारपीट हुई। यह देख कुलदीप ने दोनों पक्ष को रोकने के प्रयास किए लेकिन तब तक  विजय चंद्राकर गौरव पटेल के सिर में चोट आई है। उन्हें पास के जिला अस्पताल में चार -चार  टांके लगाए गए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। यह दोनों गुटों में शक्ति प्रदर्शन की परिणाम बताया गया है। दोनों गुट रिपोर्ट न कर आपसी सुलह समझाइश से विवाद निपटाने की बात कही है।

पंडरी थाना टीआई ने बताया कि कल रात कांगे्रस के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया था। जिसे पुलिस ने शांत कराकर समझौता भी हो गया है। दोनों पक्षों ने अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 
 


अन्य पोस्ट