रायपुर

दुर्ग और पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा
11-Nov-2023 3:44 PM
दुर्ग और पटना के मध्य एक फेरे के लिए  छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 नवंबर। छठ पूजा के दौरान ट्रेन में यात्रियों को अधिक से अधिक कन्फर्म बर्थ/सीट की सुविधा उपलब्ध कराने  दुर्ग एवं पटना के मध्य एक फेरे के लिए छठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन व्हाया राउरकेला, रांची, गया मार्ग से चलाई जा रही है।

यह ट्रेन 08793 नंबर के साथ दुर्ग से  15 नवंबर  (बुधवार) को दोपहर 14.45 बजे दुर्ग से प्रस्थान करेगी । इस ट्रेन रायपुर  15.40 बजे  भाटापारा 16.27 बजे, बिलासपुर 17.35 बजे , चाम्पा 18.59,  झारसुगुड़ा आगमन 20.40 बजे  तथा यह ट्रेन राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो, चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद स्टेशन होते हुए अगले दिन  16 नवंबर (गुरुवार) को सुबह 09.30 बजे पटना पहुँचेगी। इसी प्रकार यह ट्रेन 08794  16 नवंबर  (गुरुवार) को प्रात: 10.30 बजे पटना स्टेशन से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी । यह ट्रेन जहानाबाद,  गया, कोडरमा, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला स्टेशन होते हुए झारसुगुड़ा आगमन 00.58  (17/11/2023), रायगढ़ 02.10 बजे एवं  चाम्पा  03.23 बिलासपुर  04.35 बजे ,भाटापारा आगमन 05.28 बजे  रायपुर 07.10 बजे एवं  17/11/2023 (शुक्रवार) को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में कुल 22 कोच उपलब्ध रहेंगी ।  

गाड़ी की समय सारणी इस प्रकार है-


अन्य पोस्ट