रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 नवम्बर। सरस्वती नगर इलाके में दुकान में गुटखा, सिगरेट लेकर पैसा न देने की बात पर विवाद हो गया। पुलिस ने गाली गलौज और मारपीट करने के आरोप में सुरेश साल्वे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक नसरीन बेगम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मस्तिद रोड कोटा में रहती है। और घर पर ही किराने का दुकान का संचालन करती है। जो गुरूवार को अपने दुकान पर बैठी थी इसी दौरान सुरेश साल्वे नाम का व्यक्ति उसके दुकान में आकर गुटखा और सिगरेट लेने आया था। जिसने दुकान से सामान लिया और जाने लगा। जिसपर नसरीन बेगम के द्वारा सामान के पैसा मांगने पर सुरेश साल्वे तू मुझे जानती नही है। कह कर पैसा देने से मना करने लगा। जिसका विरोध करने पर वह भडक़ गया और गाली गलौज कर दुकान के सामने रखा समान को फेंक दिया।
इसकी रिपोर्ट नसरीन ने सररूवती नगर थाना जाकर की है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर सुरेश साल्वे के खिलाफ धारा 294, 506, 323 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
-