रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 नवंबर। पं रविवि के तत्वावधान में शास जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महा रायपुर द्वारा अन्तरमहाविद्यालय बॉक्सिंग स्पर्धा का आयोजन 8 नवम्बर को नेताजी सुभाष स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग में किया गया।
इस अवसर पर पं रविवि की महिला एवं पुरूष बॉक्सिंग टीम का चयन किया गया इस अवसर पर डॉ रामानंद यदु ,डॉ देबाशीष हाजरा, डॉ कर्मिष्ट शम्भरकर, डॉ सुरेंद्र सिंह, तुलाराम मांडले,मुकेश कुमार ,राहुल सिंह, मोहन प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में क्रीड़ाधिकारी एवम खिलाड़ी उपस्थित थे इस अवसर पर चयनकर्ता के रूप में हिमांशु ,नवीन दास एवं रुपेंद्र सिंह चौहान चयन करता के रूप में उपस्थित थे। पं रविवि की टीम इस प्रकार है।
महिला वर्ग: 45-48द्मद्द वर्ग निकिता ठाकुर राधाबाई नवीन गर्ल्स महा रायपुर,48-50द्मद्द वर्ग छाया पटेल पं रामसखा उपाध्याय महा ,60-63द्मद्द वर्ग विभा ठाकुर एवं 63-66द्मद्द नमेश्वेता साहू दोनों दु ब महिला महा रायपुर, पुरुष वर्ग: 46-48 वर्ग प्रवीण बंजारे यूटीडी रायपुर,48-51वर्ग कैलाश यदु पं हरिशंकर शुक्ल महा,51-54 वर्ग अभय कुमार सिंह यूटीडी रायपुर,54-57 राकेश कुमार साहू विप्र महाविद्यालय, 57-60 विजय बंजारे शास जे योगानंदम छग महा रायपुर, 60-63 द्मद्दमो अब्दाल खान विप्र महाविद्यालय ,75-80 वर्ग यश चौधरी पेलोटी कॉलेज, 92+शुभम यादव विप्र महाविद्यालय रायपुर थे। यह जानकारी आयोजन सचिव रुपेंद्र सिंह चौहान ने एक विज्ञप्ति में दी।