रायपुर

प्यार पर हजारों का जुर्माना
09-Nov-2023 4:04 PM
प्यार पर हजारों का जुर्माना

रायपुर, 9 नवंबर। कभी जोश में तो कभी प्यार में  बाइक पर स्टंट करने  के वीडियो  वायरल होते हैं। इस बार अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में डालने वाले एक युवक-युवती का वीडियो वायरल हो रहा है।  लडक़े ने लडक़ी को पेट्रोल की टंकी पर बैठाया, लडक़ी भी बैठ गई। फर्राटे से जा रहे इन दीवानों को किसी राहगीर ने शूट कर वीडियो वायरल किया । उसके बाद वही हुआ जो होना था। रायपुर पुलिस ने इस प्रेम दीवाने युवक पर हजारों का जुर्माना ठोंका।
 


अन्य पोस्ट