रायपुर
कल के बाद से बढ़ेगी ठंड दिन का तापमान भी गिरेगा
08-Nov-2023 7:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 नवंबर। एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभ मण्डल में 5.8 किमी ऊंचाई पर लगभग 700 पूर्व अक्षांश, 300 उत्तर दिशा में स्थित है।
इसके प्रभाव से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है । परिणाम स्वरूप प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, परंतु न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर रहने की संभावना नहीं है । वहीं दिन के तापमान में भी कुछ गिरावट होने लगी है।
प्रदेश में कल 9 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद ठंड लगातार बढ़ती रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले डेढ़ महिने तक न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट बनी रहेगी। इसका असर दिन के तापमान पर भी पड़ेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे