रायपुर

शाह आज शाम आ रहे, ठाकरे परिसर में रात समीक्षा कल पांच सभाएं
08-Nov-2023 4:14 PM
शाह आज शाम आ रहे, ठाकरे परिसर  में रात समीक्षा कल पांच सभाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 नवंबर। 
दूसरे चरण के प्रचार अभियान के तहत पीएम नरेंद्र मोदी और   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। मोदी 13 नवंबर को महासमुन्द में सभा लेंगे। वहीं  शाह आज रात  रायपुर पहुंचेंगे और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। 

इस दौरान शाह ,पहले चरण के मतदान केे संकेत और दूसरे चरण की संभावना पर प्रदेश के नेताओं से चर्चा करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद शाह कल जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। दो विधानसभाओं में सभाएं, 3  में रोड शो करेंगे। 15 नवंबर को भी अमित शाह का दौरा संभावित है।


अन्य पोस्ट