रायपुर

लांग अवर ड्यूटी नहीं करेंगे इंजन ड्राइवर, होगा बड़ा आंदोलन
08-Nov-2023 4:02 PM
लांग अवर ड्यूटी नहीं करेंगे इंजन ड्राइवर, होगा बड़ा आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 नवंबर।
मंडल आपरेटिंग मैनेजर रायपुर ने पांच लोको पायलट (इंजन ड्राइवर) के निलंबन  की अनुशंसा की है।  इनमें दो बीएमवाई चरौदा, एक डोंगरगढ़,एक गोंदिया एक नागपुर के हैं। इन्हे  लांग अवर्स में 10 घंटे की ड्यूटी के  बाद गाड़ी खड़ी करने पर सस्पेंसन का रिकमेंडेशन  किया गया है। इसके विरोध में रनिंग स्टाफ संगठन एलआरसा की आज रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड, चरोदा में बैठक की। इसमें प्रशासन  द्वारा की जा रही तानाशाही के विरोध की रणनीति तैयार की। संगठन ने बीएमवाई के दो पायलटों के सस्पेंशन  के विरुद्ध एक  सीनियर डीईई  को तत्काल ज्ञापन देने का फैसला किया गया । साथ ही यह भी निर्णय लिया कि  सभी रनिंग स्टाफ लांग अवर्स काम नहीं करेंगे। लेकिन यदि आगामी दिनों में सस्पेशन की कोई कार्यवाही होती है इसका जोन स्तर पर विरोध एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट