रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 नवंबर। पहले चरण के चुनाव से निवृत्त हुए मंत्रियों, विधायकों, और पदाधिकारियों को कांग्रेस ने दूसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने जिला समन्वयक के साथ-साथ विधानसभा पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर स्थानीय प्रत्याशी और कांग्रेस पदाधिकारियों से समन्वय कर प्रचार और चुनाव अभियान का संचालन करेंगे।
महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के आदेश पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर को दुर्ग आबकारी मंत्री कवासी लखमा को जशपुर रायगढ़, अजजा मंत्री मोहन मरकाम महासमुंद, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम बालोद, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल धमतरी, विक्रम मंडावी को गरियाबंद, और गिरीश देवांगन को बलौदाबाजार का जिला समन्वयक नियुक्त किया है।
विधायक लेखचंद जैन रायपुर दक्षिण, दलेश्वर साहू वैशाली नगर, अवधेश गौतम वैशाली नगर, राजमन बेंजाम डौंडी लौहारा, शंकर ध्रुवा सिहावा, वेदांती तिवारी भरतपुर-सोनहत, योगेश शुक्ला मनेन्द्रगढ़, राजकुमार केसरवानी बैकुंठपुर, और सुनील कुकरेजा भाटापारा के पर्यवेक्षक होंगे।