रायपुर
मायावती 9 को हसौद, बिलासपुर में सभा लेंगी
07-Nov-2023 7:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 नवंबर। बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मायावती 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रही हैं। यहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
बसपा सुप्रीमो के छत्तीसगढ़ दौरा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम पार्टी की तरफ से जारी किया गया है। इसके अनुसार मायावती 9 नवंबर को सुबह पौने 11 बजे विशेष विमान से उड़ान भरेंगी। साढ़े 11 बजे उनका विमान बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। 5 मिनट बाद वहां से हेलीकॉप्टर से सक्ती जिला के लिए रवान होंगी। सक्ती तहसील मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे उनकी जनसभा होगी। वहां से बिलासपुर लौटकर तीन बजे साइंस कालेज मैदान में सभा के बाद चकरभाठा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ जाएंगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे