रायपुर

शिक्षक ट्रांसफर घोटाला, 45 दिनों में सभी मामले निपटाने होंगे
07-Nov-2023 7:18 PM
शिक्षक ट्रांसफर घोटाला, 45 दिनों में सभी मामले निपटाने होंगे

रायपुर, 7 नवंबर। बहुचर्चित 2713 शिक्षक प्रमोशन ट्रांसफर घोटाले की सुनवाई में एक आदेश सामने आया है। इसमें बिलासपुर हाईकोर्ट ने 45 दिनों में सभी मामलों का निराकरण करने कहा है। साथ ही कोर्ट ने शिक्षकों को पुराने स्कूलों में ज्वाइन करने कहा है, ताकि उनका वेतन दिया जा सके। इस संबंध में कोर्ट ने 154 पेज का आदेश जारी किया है। इससे चार दिन पहले हाईकोर्ट ने इन तबादलों के विवाद निपटाने प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में पांच संयुक्त संचालकों की समिति बनाई है।


अन्य पोस्ट