रायपुर
आशु चंद्रवंशी,पश्चिम से बाहर, उत्तर में तीन समन्वयक नियुक्त
07-Nov-2023 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 नवंबर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कुछ नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी दी है। इनमें रायपुर पश्चिम से दावेदार रहे आशु चंद्रवंशी को क्षेत्र से बाहर कर बिलाईगढ़ का सह संचालक बनाया है। दरअसल जिला उपाध्यक्ष आशु और प्रत्याशी राजेश मूणत के बीच बड़ा मत,मनभेद आ खड़ा हुआ है। आशु कभी मूणत के करीबी रहे हैं। इसी तरह से रायपुर उत्तर में प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा और चुनाव संचालक लोकेश कावडिय़ा के बीच तालमेल बनाए रखने तीन समन्यक नियुक्त किया है । इनमें सच्चिदानंद उपासने, मोहन चोपड़ा और पार्षद सूर्यकांत राठौर शामिल हैं। इससे पहले मिश्रा के खेमे ने संगठन से संचालक के लिए उपासने का नाम दिया था। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और कावडिय़ा पर मुहर लग गई थी। इसी तरह से धरसींवा के दावेदार रहे अंजय शुक्ला को आरंग में समन्वयक नियुक्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे