रायपुर

नर्स की नौकरी लगाने महिला से 76 हजार की ठगी
07-Nov-2023 2:33 PM
नर्स की नौकरी लगाने महिला से 76 हजार की ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर।
स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर राजधानी की एक महिला से ठगी हो गई। घटना दो वर्ष पूर्व की है। आरोपी अर्पित एक्का के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुरानी बस्ती पुलिस जांच में जूटी है।

एश्वरी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह शीतला मंदिर कालोनी कुशालपुर में रहती है। वर्ष 2021 में अर्पित एक्का जो परिचित है, ने स्वाथ्य विभाग में पहचान होने की बात कह कर सीधी भर्ती स्टाफ नर्स जगदलपुर संभाग में करवाने की बात कही। जिसपर  एश्वरी ने स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन किया था। इसलिए वह  उसकी बातों में  आ गई। इसके बाद अर्पित कैश और अकाउंट के माध्यम से तीन बार में महिला से 76 हजार 300 सौ रूपए ले लिए।

पैसे मिलने के बाद नौकरी लगाने के नाम पर काफी समय तक वह घुमाती रही। दो साल  बाद भी नौकरी न लगने पर एश्वरी ने पैसा वापस करने की मांग की गई तो वह टालमटोन करने लगा और आज तक पैसा वापस नहीं किया। ठगी होने की शक में एश्वरी ने पुरानी बस्ती थाना जाकर अर्पित एक्का के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर जांच में जूटी है। 
 


अन्य पोस्ट