रायपुर

सालभर में छत्तीसगढ़ ने 19 फीसदी अधिक जीएसटी कमाया
07-Nov-2023 2:32 PM
सालभर में छत्तीसगढ़ ने 19 फीसदी अधिक जीएसटी कमाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर।
बीते अक्टूबर में जीएसटी 1,72,003 करोड़ वसूला गया।  इसमें सी जीएसटी 30,062 करोड़ , एस जीएसटी 38,171 करोड़ रुपये है। आईजीएसटी  91,315 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र किए गए  42,127 करोड़ रुपये सहित) है और उपकर 12,456 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 1,294 करोड़ रुपये सहित) है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 42,873 करोड़ रुपये और एसजीएसटी को 36,614 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद अक्टूबर  में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 72,934 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 74,785 करोड़ रुपये है।

अक्टूबर- 23 का राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान, घरेलू लेन-देन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व भी पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में औसत सकल मासिक जीएसटी संग्रह अब 1.66 लाख करोड़ रुपये है और पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर-22 में 4773 करोड़ रुपए वसूले गए थे। वहीं बीते माह 19 प्रतिशत वृद्धि के साथ 7656 करोड़ की आय हुई। 
 


अन्य पोस्ट