रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 6 नवंबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना दिवस विजया दशमी पर अभनपुर खंड के अंतर्गत विभिन्न मण्डलों में पथ संचलन कार्यक्रम 10 अक्टूबर से आरम्भ होकर आज पर्यंत तक जारी है। गिरोला, चम्पारण्य, उपरवारा, जुलूम , खोरपा में कार्यक्रम भव्य रूप सें सम्पन्न हुआ।
कल अभनपुर खंड केंद्र में विजयादशमी उत्सव गायत्री मंदिर में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता श्री तेजराम जलछत्री जी सह नगर कार्यवाह आरंग थे।
उन्होंने अपने उद्बोधन में संघ के प्रमुख 6 उत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। 1925 में विजयादशमी के दिन हेडगेवार जी ने नागपर में संघ की स्थापना की। आज पूरे भारत वर्ष में एवं विश्व के अनेक देशों में हजारों शाखायें चल रही हैं, जहाँ देशभक्त राष्ट्रवादी, सेवाभावी, कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता तैयार होते हैं। आज पूरा विश्व युद्ध की विभीषिका झेल रहा है।
शस्त्र उठाने से पहले शास्त्रों का ज्ञान होना आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री परिवार प्रमुख रामसजीवन चौरसिया जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपचंद साहू खंड संघ चालक अभनपुर थे।
उद्बोधन के पश्चात अभनपुर में स्वयंसेवकों का भव्य पथ संचलन घोषदल के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय सिंह ठाकुर, किशोर गिरेपुंजेजी, भुवनलाल निषाद, प्रदीप शर्मा व्यवस्थापक स. शि. म. अभनपुर, गोपाल साहू, निकेश पटेलजी, टकेश्वर सिन्हा , डॉ नन्द कुमार साहू , वर प्रसाद कोला, बृजेश सोनी, बोधिेराम चंद्राकर, रोशन साहू, गोपाल गांधी, अनिल गांधी, दिनेश गिरेपुंजे के साथ लगभग 150 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।