रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर। कर्नाटक संगीत ज्यादातर भक्ति संगीत के रूप में होता है और ज्यादातर रचनाएँ हिन्दू देवी देवताओं को संबोधित होता है। इसके अलावा कुछ हिस्सा प्रेम और अन्य सामाजिक मुद्दों को भी समर्पित होता है।आमतौर पर भारतीय संगीत की तरह कर्नाटक संगीत के भी दो मुख्य तत्व राग और ताल होता है।
कर्नाटक शास्त्रीय शैली में रागों का गायन अधिक तेज होता है, त्यागराज, मुथुस्वामी दीक्षितार और श्यामा शास्त्री को कर्नाटक संगीत शैली की च्त्रिमूर्तिज् कहा जाता है, जबकि पुरंदर दास को अक्सर कर्नाटक शैली का पिता कहा जाता है।
रविवार शाम महाराष्ट्र मंडल के आलीशान सभा भवन में कार्यकम जो हमारी कल्पना से कुछ परे ही था नृत्य संकीर्तना। कलाकार हैदराबाद से प्रस्तुति देने आए थे जिसमें 71 वर्षीय जे एस ईश्वर प्रसाद ने जो समां बांधा उनके साथ आये साथी कलाकारो ने भी खुब वाहवाही लूटी। श्री प्रसाद द्वारा किए गए संगीत के साथ नृत्य के माध्यम से कृष्ण जन्म , विष्णु के सभी बारह अवतार, महाभारत के चीर हरण, कुछ रामायण के दृश्यों आदि आदि और अंत में पांडुरंगा के भजन पर प्रस्तुति के साथ खत्म किया। वैसे मेरे शब्द उनके कार्यों का वो उल्लेख नहीं दे पाएंगे क्योंकि इस उम्र में भी उनकी लगन के साथ ही उनकी भाव भंगिमाएं बहुत ही प्रभावित करती रही। बहुत ही शांत सौम्य तरीके से उन्होंने पौराणिक कथाओं का संगीत राग के साथ तालमेल बिठाते हुए नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी द्य हालांकि यहां कलाकर की उम्र का उल्लेख बेमानी है क्योंकि ताउम्र कलाकार आखऱि कलाकर ही माना जाता है ।
यहां एक उल्लेख अति महत्व पूर्ण हो जाता है जब हम सब यही सोच रहे की कार्यक्रम की सोच प्लानिंग, इंप्लीमेंटेशन एक्जिक्यूशन अध्यक्ष आर मुरली के मार्गदर्शन मे हुआ, पर एबीएस और जे ईश्वर प्रसाद और उनकी टीम के बीच सेतु का कार्य करने वाले के विश्वनाथ और डॉ. ई सी शेखर की भूमिका महत्त्वपूर्ण रहीं।
कलाकार अर्थ रखते हैं, बनाते हैं और बदलते हैं । यह वही है जो वे करते हैं। किसी स्थान से उनका रिश्ता, उसमें रहने के अलावा, उसे देखना और सुनना भी है। चाहे जानबूझकर या नहीं, प्रत्येक रचनात्मक कार्य, किसी स्थान पर कल्पना और अभिव्यक्ति का प्रत्येक क्षण, उस स्थान के आकार में योगदान देता है। एक कलाकार समाज में एक बहुत महत्वपूर्ण होता का निर्वहन करता है। उसके कलर से समाज सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनता है। यदि हम कला और कलाकारों का सम्मान करेंगे तभी हम अपने देश की धरोहर को भावी पीढ़ी के लिए सहेज कर रख पाएंगे। इसी बात को दिल में रखकर सभी सदस्यो द्वारा आए हुए कलाकारो उत्तम प्रस्तुति के लिए और हमारे बीच आने के लिए शाल श्रीफल और पुष्प देकर सम्मान किया गया।
पर साथ बड़े दुख का विषय है कि इस तरह के सजीव कार्यक्रमों में लोगो का इंटरेस्ट काम होता जा रहा है द्य किसी ने चिंता व्यक्त भी की, आज इस मोबाईल के युग जब की मैं ये कहानी भी मोबाइल पर ही लिख रहा हुं, और दुसरी ओर ऐसे ही कलाकार इस विरासत को बचाने की भरपूर कोशिश में लगे रहते है। -चंद्रशेखर राव