रायपुर

अस्पताल की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी
06-Nov-2023 8:13 PM
अस्पताल की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी

रायपुर, 6 नवंबर। मोवा इलाके में मरीज से मिलने आए एक व्यक्ति का अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर खड़ी बाइक चोरी कर ले गया।

पुलिस के मुताबिक महादेव घाट रायपुरा निवासी पिगलेश कुमार साहू ने  बताया की वह  रविवार को मोवा स्थित  ममता अस्पताल के पास  दुबे कालोनी गया था। जहां उसने अपनी बाइक वहीं पार्किंग में खड़ी कर  अस्पताल में चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछता में भी कुछ पता नहीं चला। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया ।  पुलिस ने पिंगलेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ  379 का अपराध दर्ज किया है। वही  आसपास के लोगों से पूछताछ कर पास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज की जांच कर पाटासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट