रायपुर

पुलिस ने 263 गुंडे बदमाशों को तलब कर दी हिदायत
06-Nov-2023 2:39 PM
पुलिस ने 263 गुंडे बदमाशों को तलब कर दी हिदायत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवंबर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर  पुलिस का  गुण्डा विरोधी अभियान जारी है। शहर के सभी सीएसपी, थानेदारों ने अपने- अपने  क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ ली। उन्हें समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर परिवार के साथ जीवन यापन करें।  263 से अधिक गुण्डा बदमाशों  को थाना तलब किया।, इसमें 27 गुण्डा बदमाशों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही करने के साथ-साथ 33 गुंडा बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही भी की गई।


अन्य पोस्ट