रायपुर

आनंद कुकरेजा और सागर दुल्हानी का निष्कासन तय, नोटिस जारी
06-Nov-2023 2:30 PM
आनंद कुकरेजा और सागर दुल्हानी का निष्कासन तय, नोटिस जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 नवंबर। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व महामंत्री आनंद कुकरेजा और प्रोटोकॉल समिति के सदस्य दुल्हानी को नोटिस जारी कर मंगलवार शाम तक जवाब मांगा है । इसमें कहा है कि दोनों ने रायपुर उत्तर से पार्टी प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याशी अजीत कुकरेजा के पक्ष में प्रचार अभियान में भाग लिया । इसे अनुशासनहीन माना गया है। तीन दिन के भीतर जवाब देने कहा है ।

स्पष्ट है कि तीन दिन बाद दोनों को निष्कासित करने से पहले की कार्रवाई है। पार्टी ने कल ही अजीत कुकरेजा को निष्कासित किया है । वहीं अजीत को महापौर एजाज ढेबर, अभी भी एमआईसी में  बनाए रखे हैं। अजीत ने पंडरी रोड में अपना विशाल केंद्रीय चुनाव कार्यालय शुरू कर दिया है।


अन्य पोस्ट