रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 नवंबर। देवेंद्र नगर में घरों से बाइक चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार कर लिए गए । इन लोगों ने बाइक के पार्ट्स निकाल पारस नगर स्थ्ति महेन्द्र आटो पार्ट्स में बेच दिया था। पुलिस ने महेन्द्र आटो पार्ट्स के संचालक को भी गिरफ्तार किया । दोनो से बाइक के.टी.एम. को जब्त कर लिया है।
देवेन्द्र नगर सेक्टर-1 निवासी साहिल एक नवंबर की रात 9 बजे अपनी बाइक के.टी.एम. एचआर/51/बीजेड/4650 को घर के नीचे बरामदे में लॉक कर खडा किया था। अगले दिन सुबह 8.00 बजे करीबन काम पर जाने नीचे आया तो देखा कि उसकी बाइक नही थी। उसने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने पतासाजी शुरू की। उसी दौरान पप्पू गोपाल (21)निवासी त्रिमुर्ति नगर सामुदायिक भवन के पीछे देवेन्द्र नगर की जानकारी मिलने पर पकडक़र कड़ाई से पूछताछ में उसने बाइक चोरी स्वीकारी।
उसने चोरी के साथ उक्त बाइक के पार्ट्स को पारस नगर स्थित महेन्द्र आटो पार्ट्स में देना बताया। इस पर पुलिस ने महेन्द्र आटो के संचालक आरोपी महेन्द्र मोगरे ( 19) साल निवासी त्रिमुर्ति नगर को भी पकड़ा।