रायपुर

रेलवे का दावा डिजिटल तकनीक से यात्रा हुई आसान
05-Nov-2023 7:45 PM
रेलवे का दावा डिजिटल तकनीक से यात्रा हुई आसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 नवंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  सभी प्रमुख स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएँ उपलब्ध कराईं  हैं । ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड, ऐट ए ग्लान्स डिस्प्ले बोर्ड, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, ऑटोमेटिक अनाउंसमेंट जैसी आधुनिक सुविधाओं के द्वारा यात्रियों को स्टेशनों के प्लेटफार्म पर ट्रेनों के आवागमन की वास्तविक जानकारी मिल रही है । इनसे रेल यात्रा को अत्यन्त सुविधापूर्वक बनाने की कोशिश की गयी है, जिससे कि किसी भी यात्री को प्लेटफार्म पर ट्रेनों से संबंधित जानकारी के लिए परेशानी न उठानी पड़े । यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई इन नवीनतम सुविधाओं की विस्तृत जानकारी एवं कार्यप्रणाली इस प्रकार हैं:-

ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड - ये मुख्यत: स्टेशनों के विभिन्न गेटों के आसपास ही लगाया जाता है, क्योंकि इसके द्वारा ट्रेन का आगमन, प्रस्थान समय व प्लेटफॉर्म नंबर की सूचना मिलती है ।  बिलासपुर  स्टेशन के  सभी प्लेटफार्म एवं वेटिंगहॉल और जोन के 35 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध है ।

ऐट ए ग्लान्स डिस्प्ले बोर्ड - इसे मुख्यत: प्लेटफार्म के  गेटों,फूटओवर ब्रिज   वेटिंगहॉल में लगाए गए हैं। इसके द्वारा यात्रीयों को स्टेशन प्लेटफार्म में प्रवेश करते ही उनकी  ट्रेन में इंजन की स्थिति एवं इंजन के सापेक्ष कोच की स्थिति के बारे में जानकारी  मिल जाती है।   यह बिलासपुर स्टेशन में गेट नंबर 3 एवं  दोनों ओर के फूट ओवर ब्रिज, प्रथम श्रेणी वेटिंगहॉल  के साथ जोन के 33 स्टेशनों पर लगाए हैं।

कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड  : इसमें यात्रियों को उनकी आने वाली ट्रेन के  कोचों की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाती है, जिससे कि यात्रियों को उनके कोच की सही स्थिति मालूम रहे और  वे अपने कोच तक पहुँचने के लिए परेशान ना हों ।

 जो यात्री बुजुर्ग हैं अथवा जिनके पास अधिक सामान है उन यात्रियों के लिए यह सुविधा अत्यंत ही लाभदायक है ।  बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सभी आठ प्लेटफार्म समेत जोन  के 28 स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध है ।

 ऑटोमेटिक अनाउंसमेंट प्रणाली: यह सुविधा कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित होती है । इस प्रणाली में श्रव्य माध्यम द्वारा यात्रियों को न केवल ट्रेनों के बारे में जानकारी दी जाती है अपितु उनकी सुरक्षा, सतर्कता, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं की जानकारी भी दी जाती है ।


अन्य पोस्ट