रायपुर

संविदा कर्मियों को केन्द्र रेगुलर करे
05-Nov-2023 7:42 PM
संविदा कर्मियों को केन्द्र रेगुलर करे

रायपुर, 5 नवंबर। कांग्रेस का घोषणा पत्र राजधानी में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ राजीव भवन में जारी किया। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण केंद्र की ही एऩएचएम जैसी योजनाओं में ही अधिक हैं। अभी वे 60 प्रतिशत और राज्य 40 प्रतिशत दे रहा है। वे रेगुलर कर दे ,हम सहमत हैं। क्योंकि सबसे बड़ा हिस्सा केंद्र का है।

एक प्रश्न के उत्तर में बघेल ने कहा कि भाजपा को जनता के सुख दुख से लेना देना नहीं है। वह अपने नेताओं  लिए ,सत्ता के लिए काम करती है। इसलिए धार्मिक, सांप्रदायिक बातें करते हैं ताकि ज्यादा वोट मिल जाए।

भाजपा की पंचायतों को नगद  राशि वितरण की एक योजना को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि यह रमन सिंह और उनके समर्थकों के लिए पांच साल तक कमीशन के इंतजाम किया गया है। भाजपा केवल उज्ज्वला गैस कनेक्शन को देगी। 3100 रूपए में खरीदी और दो वर्ष का बकाया बोनस देने के भाजपा की घोषणा पर सीएम ने कहा कि भाजपा यह बताए कि क्या यू टर्न ले लिया है। मोदी के अगस्त -14 में रोक की वजह से रमन सिंह बोनस नहीं दे पाए। अब क्या बोनसपर यू टर्न लिया है,बोनस देंगे या कैसे किस योजना में देंगे । इसके लीए क्या बोनस पर प्रतिबंध हटा दिया है । नहीं हटाया तो कैसे देंगे। हम तो एमएसपी के अतिरिक्त इनपुट सबसिडी दे रहे हैं।


अन्य पोस्ट