रायपुर

छत्तीसगढ़ डिस्टलरी में बिना अनुमति मॉडिफिकेशन
05-Nov-2023 4:18 PM
छत्तीसगढ़ डिस्टलरी में बिना अनुमति मॉडिफिकेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर।
आबकारी आयुक्त  महादेव कावरे ने शनिवार को छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड  कुम्हारी का निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने स्पिरिट-  स्टॉक रूम , बॉटलिंग प्लांट देखा।  उन्होंने प्लांट के अधिकारियों से शराब बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया से लेकर मदिरा की बॉटलिंग , लोडिंग, स्कैनर के माध्यम से डिस्पैच से संबंधित समस्त प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की .

उन्होंने  सभी सीसीटीवी कैमरों से  प्लांट की 24 घंटे निगरानी  , कैमरों का 15 दिन तक बैकअप रखने , बूम बैरियर ऑथोराइज्ड पर्सन के जरिए खोलने निर्देशित किया।प्लांट में तैनात केंद्रीय सुरक्षा जवानों  से भी उन्होंने चर्चा कर आयोग की मंशानुरूप कार्य करने  प्रेरित किया ।

आयुक्त ने डीईओ सुश्री महिमा पट्टावी  , पूनम सिंह एवं  घासीराम आड़े सहायक डीईओ द्वारा फैक्ट्री में मॉडिफिकेशन की जानकारी आबकारी आयुक्त को नहीं भेजकर कार्य में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

आयुक्त के दौरे पर मुख्यालय के वरिष्ठ आबकारी अधिकारी भी उनके साथ रहे 
 


अन्य पोस्ट