रायपुर

कल बस्तर में हल्की बारिश, उत्तर में धुंध
04-Nov-2023 4:44 PM
कल बस्तर में हल्की बारिश, उत्तर में धुंध

रायपुर, 4 नवंबर। प्रदेश में शुक्रवार को जशपुर, रायपुर,भिलाई में हुई बारिश से ठंड बढऩे लगी है। कल 5 नवंबर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन उत्तर से होने की संभावना है इसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट संभावित है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक गिरावट संभावित है। इस बीच कल बस्तर संभाग को छोड़ शेष  स्थान पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं  प्रदेश के उत्तरी भाग में प्रात: काल में धुंध रहने की संभावना है।

इससे पहले शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। अंबिकापुर, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, राजनांदगांव सहित कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। उसके बाद रविवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।
 


अन्य पोस्ट