रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 नवंबर। पुलिस ने अलग- अलग जगहों पर कार्रवाई कर अवैध शराब बेचते 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 150 पौवा देशी शराब का जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली की सिलतरा के तेलीन दाई माता मंदिर पास दोपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति अपने पास शराब रखें है। और उसे बेचने की फिराक में है। जिस पर एंटी क्राइम, चौकी सिलतरा पुलिस की टीम ने मुखबीर के बताए स्थान और हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम करण बागड़े एवं रोशन दिवाकर निवासी धरसींवा का होना बताया। उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में देशी शराब रखा होना पाया गया। जिस पर करण बागड़े एवं रोशन दिवाकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 95 पौवा देशी शराब तथा बिक्री रकम एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया सीजी/04/एमयू/1672 को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार ग्राम साण्ड्रा स्थित गोस्वामी होटल पास अवैध शराब के साथ दोपहिया वाहन में आरोपी रवि कुमार चेलक एवं आकाश कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 65 पौवा देशी शराब तथा दोपहिया सीजी/04/एनडब्ल्यू/1454 को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।