रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 नवंबर। एक अग्यात युवक ने एकाउंट में आनलाइन भेजे गए 25 हजार रिटर्न करने के नाम पर 70 हजार रूपए ठग लिए। मामला डेढ़ माह पहले हुआ था, शिकार युवती ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कबीर नगर पुलिस के मुताबिक हर्षित लैंडमार्क के पास हीरापुर निवासी कृति गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। कृति को बीते 23-9 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मोबाइल नंबर 8134942349 से अग्यात व्यक्ति ने कॉल किया । उसने कहा कि आपके पिता ने एकाउंट में 25 हजार रूपए क्रेडिट करने कहा था, सो मैने कर दिया है। कृति को इसका मैसेज भी आया, लेकिन रकम नहीं आई। कृति ने इसकी भी जानकारी युवक को दी। इस पर उसने कहा कि प्रोसेस हो रहा है। फिर उसने कहा भूलवश 50 हजार सेंड कर दिया है,मुझे 25 हजार रिटर्न कर दे। इस पर उसने कृति से तीन बार में 70 हजार रूपए आनलाइन ट्रांसफर करा ठग लिए। कबीर नगर पुलिस ने धारा 420 का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है ।
जानकार बनिए सतर्क रहिए
हर रोज आनलाइन ठगी के नए नए तरीके सामने आ रहे हैं। अत्यावश्यक कार्य के लिए घर में माता, पिता को कॉल करने मोबाइल मांगकर आपके नंबर के जरिए एकाउंट खाली करने लगे हैं।
सोशल मीडिया में यह नया अलर्ट वीडियो वायरल हो रहा है । बागीचे में बैठा इस युवक के पाय एक कॉलेज का छात्र आया,और अपना मोबाइल घर पर भूल आने की वजह बताई। और घर पर मां को अर्जेंट कॉल के लिए युवक का फोन मांगा । बागीचे में बैठे युवक ने सह्रदयता दिखा मोबाइल दिया। उस युवक ने अपने किसी साथी को कॉल किया। उसके साथी ने उक्त नंबर के सारे एकाउंट डिडेट देखकर रकम निकालने ओटीपी नंबर भेजा।
कॉल करने वाले युवक ने उसे बताने के लिए कहा-मां मैं 12.15 की ट्रेन से आ रहा हूं। दूसरी ओर के युवक को समझ में आ गया कि ओटीपी नंबर 1215 है। इस छोटे कॉल के बाद युवक धन्यवाद कहकर रवाना हो गया । पूरा ट्रांजेक्शन होने के बाद मिले मैसेज देखकर दिलदारी दिखाने वाले के होश उड़ गए। उसके खाते से एक लाख रूपए निकल गए। इसलिए जानकार बनिए सतर्क रहिए। कोई भी कितनी भी मुसीबत में हो मदद सोच समझ कर मदद करें। खासकर यदि कोई आपका फोन लेकर अंकों कि भाषा में बात कर रहा हो तो फोन छीन लें।