रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 नवंबर। छह दिन पहले कोतवाली इलाके में बैरनबाजार लूट को अंजाम देने वाले 3 लडक़े गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन लोगों ने बाइक सवार को से गिराकर 70 हजार रूपए लूटे थे।
सड्डू निवासी देवेश शर्मा गुढिय़ारी स्थित दूध पाउडर एजेंसी पलक ट्रेडर्स में मैनेजर है । एजेंसी का हिसाब-किताब व कैश लेकर रोजाना एजेंसी के मालिक के शैलेन्द्र नगर स्थित निवास में जाकर देता था। वह 30 अक्टूबर की रात करीबन 8.30 बजे पलक ट्रेडर्स को बंद कर दुकान के 70,700/- रूपये बैग में रखकर अपनी बाइक सीजी/04/सीजे/1611 में रखकर शैलेंद्र नग जा रहा था। करीब 9 बजे बैरन बाजार पानी टंकी के सामने पहुंचा था उसी समय दोपहिया वाहन सवार 03 युवकों ने पीछे से ओव्हर टेक करते हुए उसकी दोपहिया वाहन को ठोकर मारकर आगे बढ़ गये, जिससे देवेश रोड में गिर गया। उसके गिरते ही दो युवक देवेश के पास आकर जान से मारने की धमकी देते हुए उससे रूपये से भरा बैग छिनने लगे। देवेश के विरोध करने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा अपने पास रखे ब्लेड से पर वार कर उसके पास रखे पैसे के बैग को लूट कर फरार हो गये।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घटना स्थल आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखने के साथ ही मुखबीर की भी मदद ले रही थी। इसी दौरान टिकरापारा निवासी ऋतिक केसवानी जो पूर्व में भी लूट के प्रकरण में जेल जा चुका था, के संबंध में जानकारी मिली। उसे पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर ऋतिक ने अपने साथी अनुप विश्वास एवं समीर उर्फ मुख्तार खान के साथ मिलकर लूट स्वीकारा? ।पुलिस ने आरोपी अनुप विश्वास एवं समीर उर्फ मुख्तार खान को भी गिरफ्तार किया गया। उनसे लूट के 14,700/- रूपये, टिफिन बॉक्स, बैग एवं एजेंसी की चाबी, एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी/ 04/एनजी/ 1923 तथा 01 नग ब्लेड जप्त किया गया। ऋतिक केसवानी पूर्व में थाना टिकरापारा से लूट, थाना गंज से हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरणों एवं आरोपी समीर खान थाना आजाद चौक से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुके है।
गिरफ्तार आरोपी
ऋ तिक केसवानी उम्र 23 साल निवासी म.नं. आर.-138 आर.डी.ए कॉलोनी बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा रायपुर। अनूप विश्वास उम्र 20 साल निवासी दुर्गा विहार डूंडा थाना टिकरापारा रायपुर। समीर उर्फ मुख्तार खान उम्र 25 साल निवासी म.नं. 363 मुस्लिम हाल के पास संजय नगर थाना टिकरापारा रायपुर।