रायपुर

मोदी की गारंटी में कर्मचारियों के लिए बड़ा कुछ भी नहीं
04-Nov-2023 2:44 PM
मोदी की गारंटी में कर्मचारियों के लिए बड़ा कुछ भी नहीं

कल कांग्रेस के घोषणा पत्र से उम्मीद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 नवंबर।
भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी को लेकर कर्मचारी, पेंशनर्स संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसमें एक भी कर्मचारी हितैषी घोषणा शामिल न होने पर संघों के नेताओं का कहना है कि कर्मचारी किसी भी दल की प्राथमिकता में नहीं है। 

उनका कहना है कि शासकीय कर्मचारियों को सिर्फ संघर्ष ही करना है। हमारी बिरादरी के लिए मुफ्त की कोई योजना कोई भी सरकार नहीं बनाती। हम लोग उनके द्वारा अन्य वर्ग के लिए बनाई गई मुफ्त  की  योजना को लागू करने के लिए मुफ्त में  सिर्फ नीति बनाते है।टैक्स भी एडवांस में  कटने के बाद ही सैलरी मिलती है। शासकीय कर्मचारी किसी भी पार्टी के प्राथमिकता में नहीं है।इसे सभी साथी अच्छे  से समझ लें। आने वाले समय में  एकजुट रहकर संघर्ष करना है। किसी एक  संगठन को सरकार कभी भी कुछ नहीं देने वाली। 

उनका कहना है कि यहां तो तृतीय समय वेतनमान नहीं मिल रहा है।आगे की क्या उम्मीद करें।कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने के लिए चुनाव तक आंदोलन करेंगे। संघ इस समय पिंगुवा कमेटी की रिपोर्ट लागू करने को लेकर चरणबध्द  आंदोलन कर रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट