रायपुर

गल्ले से नगदी, जेब से मोबाइल और घर से बाईक पार
04-Nov-2023 2:43 PM
गल्ले से नगदी, जेब से मोबाइल  और घर से बाईक पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 नवंबर।
शुक्रवार को चोरी की तीन अलग अलग मामलों में जेब से मोबाइल, घर से बाई और गल्ले से नगदी पार हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए है। 

सेक्टर एक अख्तर मंजिल देवेंद्र नगर निवासी साहिल के घर के अंदर खड़ी बाइक केटीएम चोरी चली गई। यह घटना 1-2 तारीख की रात हुई। साहिल ने कल दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाइक की कीमत एक लाख रूपए बताई गई है । गोल बाजार पुलिस के मुताबिक मालवीय रोड स्थित प्रिंस शो रूम में काम करने वाले युवक तुलसी तांडी दुकान के गल्ले से 20 हजार रूपए चोरी कर गया। 17 अक्टूबर को हुई चोरी की प्रिंस जसूजा ने कल शाम गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

उधर उद या सोसाइटी टाटीबंध निवासी पी.विश्वनाथ पिल्लई (59) गोल चौक कबीर नगर में सब्जी खरीद रहे थे। वे मोल-तौल में व्यस्त रहे,अग्यात चोर शर्ट की जेब में रखा मोबाइल ले भागा। पोको कंपनी के मोबाइल की कीमत 14500बताई गई है । इन मामलों को दर्ज कर संबंधित थाना पुलिस पड़ताल कर रही है।


अन्य पोस्ट