रायपुर

कांग्रेस का घोषणा पत्र कल
04-Nov-2023 2:39 PM
कांग्रेस का घोषणा पत्र कल

रायपुर, 4 नवंबर। सत्तारुढ़ कांग्रेस का बहुप्रतीक्षित घोषणा पत्र कल जारी हो रहा है। कल ही पहले चरण की 20 सीटों पर चुनाव प्रचार भी थमेगा। इस बार यह घोषणा पत्र राजधानी में सीएम भूपेश बघेल, और कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता जारी करेंगे। पिछली बार राहुल गांधी ने राजनांदगांव में जारी किया था। वैसे कांग्रेस आचार संहिता के बाद से डेढ़ दर्जन से अधिक घोषणाएं कर चुकी है। जो इस घोषणा पत्र का हिस्सा होंगी। इनमें 2 सौ युनिट तक बिजली माफ, केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा, और 20 क्विंटल धान खरीदी की दर 3 हजार रूपए प्रमुख है। किन्तु शुक्रवार को भाजपा के संकल्प पत्र में धान खरीदी की दर 31 सौ किए जाने के बाद कांग्रेस भी दर को और बढ़ा सकती है। खबर यह भी है कि कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में महिलाओं, और युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं होंगी। शराबबंदी को लेकर घोषणा पत्र मौन रहने के संकेत हैं। 
 


अन्य पोस्ट