रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवंबर। शहर में दोपहर बे मौसम बारिश हुई है। आधे घंटे हुई बारिश से शहर के कुछ हिस्से तर हो गए। बारिश के बाद से मौसम में हल्की ठंड का असर देखने को मिला है। वहीं गुरूवार का दिन गर्म रहा। दिन और रात में उमस के बाद शुक्रवार को बारिश देखने का मिला है। ऐसे तो ठंड के मौसम में बारिश के आसार कम होते है। लेकिन कभी -कभी मौसम में होने वाले बदलाव के कारण बारिश हो जाती है। इस बारिश से आने वाले दिनों में ठंड बढऩे के संकेत दिख रहे है।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी। अगले सप्ताह से ठंड में बढ़ोतरी होगी। साथ ही कपड़े संस्थानों में भी त्योहारी कपड़ों के साथ ही गर्म कपड़ों का स्टाक भी आने लगा है।
मौसम विज्ञानी से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभ मंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 75 डिग्री पूर्व तथा 32 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन हो रहा है । प्रदेश में कल 4 नवंबर को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है ।
प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 12-13 नवम्बर को प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की सम्भावना बनने जा रहा है।