रायपुर
नो पार्किंग में खड़े ट्रक से बाइक टकराई, दो घायल
03-Nov-2023 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 नवम्बर। नो पार्किंग में बिना किसी सुरक्षा के खड़ी गाडिय़ां आने जाने वाले लोगों के लिए आफत बन गई है। इस वजह से आए दिन रास्ते में आने जाने वाले लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते है। एैसा ही मामला धरसीवां थाना में दर्ज हुआ है। जहां सरोरा निवासी निलकमल निषाद ने वाहन सीजी 04 एन एक्स के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। निलकमल निषाद ने पुलिस को बताया कि वह गुरूवार की रात में बाइक से अपने साथी तेजराम के साथ घर को जा रहा था। जो रात 8:30 बजे सांई कृपा अस्पताल के पास से जा रहे थे। वहीं रात के अंधेरे में एक माजदा वाहन चालक ने अपना वाहन सडक़ पर बिना किया संकेत के खड़ी किया हुआ था। जिसमें निलकमल की बाइक वाहन से जा टकराई। इससे दोनों को चोट आई है। बाइक भी टूट गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे