रायपुर
पांच को गंज टंकी से 4 वार्डों को पानी नहीं
03-Nov-2023 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 नवंबर। नगर निगम फिल्टर प्लांट के ईई ने बताया कि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 24 गुना 7 वॉटर सप्लाई योजनान्तर्गत जल वितरण पाईप लाईन का गंज टंकी के मुख्य सप्लाई लाईन से इंटरकनेक्शन कार्य किया जाना है। इस वजह से 5 नवंबर को सुबह 8 बजे से 10 घंटे का शटडाउन लिया जाना है। इससे गंज टंकी से प्रदाय किये जाने वाले मौदाहापारा वार्ड नं. 36, तात्यापारा वार्ड नं. 37, इंदिरा गांधी वार्ड नं. 27 एवं स्वामी आत्मानंद वार्ड नं. 39 में रविवार को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय प्रभावित रहेगी। गंज टंकी से 6 नवंबर को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगी। इसके अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारो एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे