रायपुर

छत्तीसगढ़ को मिले चार नए आईएएस
03-Nov-2023 3:56 PM
छत्तीसगढ़ को मिले चार नए आईएएस

रायपुर, 3 नवंबर।  छत्तीसगढ़ को  2022 बैच के 4 आईएएस अधिकारी मिले हैं। केंद्र सरकार ने आज इन अफसरों को  कैडर आवंटित किया है । डीओपीटी से जारी लिस्ट में   छग कैडर में दुर्गा प्रसाद अधिकारी,  अनुपमा आनंद,  एम भार्गव और तनमई खन्ना के नाम शामिल हैं।चारों आईएएस दिल्ली , केरल,  तेलंगाना के निवासी हैं। इनमें से तनमय खन्ना (61) दुर्गा प्रसाद (162) और अनुपम आनंद (434) रैंक के है। तनमय और दुर्गा जनरल कैटेगिरी, और अनुपम ओबीसी से आती हैं। इस बार छत्तीसगढ़ से कोई भी युपीएससी आईएएस कैडर हासिल नहीं कर पाया। इन्हें मिलाकर छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसर बढक़र दो सौ से अधिक हो जाएंगे। चारों नए अफसर अगले वर्ष जून में कैडर को ज्वाइन करेंगे। फिलहाल वे मसुरी अकादमी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण लेंगे।  

 


अन्य पोस्ट