रायपुर

नई तकनीक से चुनाव कार्य हुआ आसान
03-Nov-2023 3:46 PM
नई तकनीक से चुनाव  कार्य हुआ आसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 नवंबर।
सूचना प्रौद्योगिकी और नई तकनीकें निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी एवं सहभागिता बढ़ा रही हैं। प्रौद्योगिकी में निरंतर विकास का असर निर्वाचन कार्यों पर भी साफ तौर पर देखा जा सकता है।  

धा कैंडिडेट एप-इस एप के माध्यम से निर्वाचन के लिए अभ्यर्थी को अपना नामांकन पत्र एवं शपथ पत्र ऑनलाइन भरने की सुविधा मिलती है। ऑनलाइन आवेदन के बाद स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि में भौतिक सत्यापन एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। इतना ही नहीं प्रत्याशी को रैली, सभा आदि की अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी इस एप में है। 

वोटर टर्न ऑउट एप- इस मोबाइल एप का उपयोग कर मतदान के दिन आम नागरिक मतदान की विधानसभावार जानकारी पल-प्रतिपल देख सकते हैं। इस एप के जरिए राज्य के किसी भी कोने के नागरिक दोनों ही चरणों में वोटर टर्न ऑउट की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं। मतदान के दिन मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारी हर दो घंटे में अपने केन्द्र पर मतदान की जानकारी इप एप में अद्यतन करेंगे।

नो यूअर कैंडिडेट (केवायसी) एप- इस एप के माध्यम से मतदाता निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की शिक्षा, संपत्ति आपराधिक रिकार्ड आदि की जानकारी इससे प्राप्त कर सकता है। 
 


अन्य पोस्ट