रायपुर
सांसद सुनील सोनी ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन
02-Nov-2023 8:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अभनपुर, 2 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सांसद सुनील सोनी द्वारा किया गया। सांसद सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ में मिल जुल कर काम करना है, और इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है, कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव के साथ, प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कस लेना है, तभी हमारी जीत निश्चित है।
चुनावी कार्यालय उद्घाटन पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू, चुनाव संचालक अभिनेष कश्यप, संतोष शुक्ला, प्रदीप शर्मा, अनिल अग्रवाल, किशन शर्मा, प्रवीण बजाज, सुनील प्रसाद संचित तिवारी, गौरव शर्मा, भरत बैस, चेतन गुप्ता,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे