रायपुर
आबकारी आयुक्त ने राजधानी जिले की शराब दुकानों के रजिस्टर छाने
02-Nov-2023 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर। आबकारी विभाग के सचिव सह आयुक्त ने रायपुर जिले की शराब दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के संचालन संबंधी जारी दिशा-निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए उनके अनुरुप दुकानों के नाम, दुकान खुलने एवं बंद होने का समय, मूल्य सूची, मदिरा विक्रय दर, मदिरा की स्केनिंग प्रक्रिया, संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरों निरतर संचालित करने, दुकानों में समस्त अभिलेखों को संधारित करने निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे