रायपुर

इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के खिलाडिय़ों का दबदबा
02-Nov-2023 6:25 PM
इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के खिलाडिय़ों का दबदबा

छत्तीसगढ़ के रौनक ने भी जीता मैच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। रायपुर के आई स्पोर्ट्स अरीना में चल रहे 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा 2023 के आज के तीसरे दिन भी खिलाडिय़ों का जोश और उत्साह बरकरार।

लंच के पहले निर्धारित मैचेस में भारत के शटलर्स आज भी अपना वर्चस्व बनाए रखें। पुरुष एकल में छत्तीसगढ़ के रौनक चौहान के बेहतरीन खेल प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीता। उसने भारत के ही हेमंत गौड़ा को 24 -12, 21- 17 से सीधे सीट्स में शिकस्त देकर अगले दौर में अपनी जगह बना ली है। भारत के आयुष शेट्टी ने भारत के ही अभिनव ठाकुर को 21-15, 22- 20 से हराकर बहुत ही उम्दा खेल का प्रदर्शन किया।

वहीं महिला एकल में भारत की अमोलिका सिसोदिया ने युगांडा की लैडिस को 21-10,21-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। भारत की देविका सिहाग ने भारत की ही अदिता राव को जबरदस्त मुकाबले में 16- 21, 21-17, 22- 20 से मात दी। यूक्रेन और थाईलैंड के भी शटलर्स ने अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाए रखी है।


अन्य पोस्ट