रायपुर

महंत के समर्थन में 17 निर्दलीय बैठे
02-Nov-2023 6:23 PM
महंत के समर्थन में 17 निर्दलीय बैठे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। रायपुर के दक्षिण विधानसभा से 17 प्रत्याशियों ने आज संयुक्त पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस के प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को अपना समर्थन देते हुए अपने नाम वापस लेने की घोषणा की। हालांकि कांग्रेस के नेताओं ने 22 लोगों की नाम वापसी का दावा किया, लेकिन उन्होंने उनके नाम नहीं बताए।

महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के विरोधी पार्टी के रूप में निर्दलीय चुनाव में खड़े होने चाले 14 ने अपना नाम वासस लिए। आठ को पहले से मना लिया गया था। इस प्रकार अब 25 प्रत्याशियों का समर्थन महंत जी को मिला है। 14 प्रत्यासी कांग्रेस के दावेदार रामसुंदर का समर्थन करने की बात कही है। दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल जनता को हाथ दिखा कर पान खिलाकर चले जाते है। महंत जी ने जातिय भेदभाव को दरकिनार कर सबका सहयोग किया है।

 महंत ने कहा कि  जनता के  सहयोग।  आज मैं चुनाव लडऩे जा रहा हुं। भाजपा कांग्रेस के विरोध में चुनाव लडने वाली निर्दलीय पार्टी आज पूर्ण समर्थन दे रही है ।

महंत होने के नाते मंदिर में पूजा पाठ करता हु। इसमें किसी जाति के भेद भाव के निस्वार्थ भाव से करते है।  राम सुंदर दास ने सभी को कांग्रेस प्रवेश कराया।

इन लोगों ने नाम वापस लिया। रियाज हुसैन, युसुफ अली, राजाना यास्मिन, बिस्मील्ला बेगम, अब्दुलजफर सुन्नी, साजिद परवेज, साबरा बेगम, नाजिया अंजुम, समीना बेगम खान, शबनम शेख, साहिनबानो, फहमीदा परवीन, नसरीन जहॉं, नसीम अहमद इलियास हुसैन।


अन्य पोस्ट