रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ या असर बना हुआ है। एक और विक्षोभ आ रहा है। इस वजह से हवा की दिशा बदलकर और नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे प्रदेश के मध्य क्षेत्र के उड़ीसा से लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।
प्रदेश में कल गुरूवार को अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की सम्भावना नहीं है, पर हल्की गिरावट कुछ जिलों में सम्भावित है ।जो सर्दी में गिरावट लाएगी। तापमान फिलहाल 4-5 नवंबर तक सामान्य ही रहेगा। कल के बाद थोड़ा घटने की संभावना है। वहीं इससे पहले बुधवार को दिन का तापमान प्रदेश के सभी जिलों में 27 से 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । इनमें बस्तर,रायगढ़ 32 और जांजगीर लगभग 33 डिग्री पर रहे। राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में 31 डिग्री दर्ज किया गया। वैसे इन दिनों रात ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में ठंड बढऩे लगी है।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार रायपुर के अलावा दुर्ग, बिलासपुर और राजनांदगांव सहित अन्य मैदानी इलाकों में पारा नीचे जाने से ठंड बढ़ गई है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन नवंबर मध्य से ठंड का असर बढ़ेगा।